मौसम अपडेट : उत्तराखंड में बदलने वाला हैं मौसम। भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। जानिए कब से ..

प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान हैं। इस वर्ष भी गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। गर्मी से परेशान मैदानी लोग पहाड़ों की ओर रुक कर रहे हैं लेकिन अब पहाड़ों में भी मौसम मैदानी क्षेत्रों जैसा होने को आ […]

प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की तपिश से लोग परेशान हैं।

इस वर्ष भी गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं।

गर्मी से परेशान मैदानी लोग पहाड़ों की ओर रुक कर रहे हैं लेकिन अब पहाड़ों में भी मौसम मैदानी क्षेत्रों जैसा होने को आ रहा है।

राहत की खबर ये हैं कि,उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार,एक जून तक मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके तहत प्रदेश के कुमाउं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में बारिश की उम्मीद है।

वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हांलाकि मौसम विभाग ने आज से बारिश की संभावना जताई है।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts