मौसम अपडेट : दून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ..

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद पूरे प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर जारी है,पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है। उत्तराखंड में मंगलवार को भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, […]

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद पूरे प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर जारी है,पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है।

उत्तराखंड में मंगलवार को भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार,दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। खासकर देहरादून जिले सहित आस-पास के इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, जिले में तेज़ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यह सिलसिला दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है।

Also Read This

एक्शन : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार; 4 छात्रों के दस्तावेज निरस्त

बाजपुर/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो...

बड़ी खबर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसरों के तबादले

देहरादून जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 19 उपनिरीक्षकों (Sub Inspector) और 3...

Related Posts