साइबर क्राइम : जिला पंचायत उपाध्यक्ष की जीमेल आईडी वह्वाटसप एकाउंट हैक

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार  बागेश्वर/ जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की ई-मेल आईडी व व्हाटएप एकाउंट हैक कर दिया है। अब वह उनके परिचित नंबरों से पैसे की मांग कर रहा है।  15 हजार से लेकर 25 हजार तक की राशि मांगी जा रही है। एक ही दिन में वह करीब 50 लोगों से संपर्क […]

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर/ जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की ई-मेल आईडी व व्हाटएप एकाउंट हैक कर दिया है। अब वह उनके परिचित नंबरों से पैसे की मांग कर रहा है। 

15 हजार से लेकर 25 हजार तक की राशि मांगी जा रही है। एक ही दिन में वह करीब 50 लोगों से संपर्क कर चुका है। कई लोगों ने उपाध्यक्ष को फोन कर पैसे मांग जाने की जानकारी दी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की डीपी लगाकर एक व्यक्ति शुक्रवार को व्हाटएप पर मैसेज भेजकर पहले कुशलक्षेम पूछ रहा है। उत्तर देने पर वह 15 हजार से लेकर 25 हजार की डिमांड रख रहा है। 

साथ ही दूसरी सुबह वापस करने का भरोसा भी दे रहा है। संबंधित ने जब पैसे दुकान से लेने की बात की तो उसने कहा उने ऑनलाइन ट्रांजक्शन की जरूरत है। इसके बाद वे लोग मामले की नजाकत को भांप गए। उन्होंने तुरंत नवीन परिहार फोन लगाकर वास्तविकता जानी। 

तब पता चला की किसी व्यक्ति ने उनकी मेल आईडी व व्हाटएप एकाउंटे हैक कर दिया है। उनकी फोटो की डीपी लगाकर लोगों को झांसे में ले रहा है। उपाध्यक्ष परिहार ने भी लोगों से किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की है। साथ भविष्य में भी यदि कोई किसी के नाम पर धनराशि मांगता है तो पहले संबंधित को फोन करने की सलाह दी। लोगों के झांसे में नहीं आने को कहा। यदि किसी ने झांसे में आकर धनराशि दी है तो वह उसका खुद जिम्मेदार होगा।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts