वायरल वीडियो : रील के चक्कर में स्कॉर्पियो को डीजल से धोया! पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कई बार लोगों को खतरनाक हरकतें करने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक मामला सिरोही जिले के पालड़ी गांव(Sirohi viral video) से सामने आया है, जहां एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में अपनी ही गाड़ी को डीजल से धो डाला। क्या है पूरा मामला? […]

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कई बार लोगों को खतरनाक हरकतें करने पर मजबूर कर देती है।

ऐसा ही एक मामला सिरोही जिले के पालड़ी गांव(Sirohi viral video) से सामने आया है, जहां एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में अपनी ही गाड़ी को डीजल से धो डाला।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक,युवक अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो में डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था। टंकी फुल कराने के बाद उसने पंप के नोजल से ही गाड़ी धोना शुरू कर दिया।

यह हरकत न सिर्फ डीजल की बर्बादी थी, बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकती थी क्योंकि इससे आग लगने का खतरा भी था।

युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

मामला पुलिस तक पहुंचने पर पालड़ी थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में युवक की पहचान छिबा गांव निवासी महिपाल सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और वीडियो बनाने वाले कैमरामैन को भी हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़े :

गाड़ी जब्त, केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इस तरह की हरकतें करना कानूनन अपराध है।

ऐसी गतिविधियां न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि जान-माल के नुकसान का कारण भी बन सकती हैं।

देंखे वीडियो :

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है।

यह घटना साफ बताती है कि थोड़ी सी लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना सही नहीं है। जिम्मेदारी और समझदारी ही सबसे बेहतर विकल्प है।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts