हाईकोर्ट न्यूज: हल्द्वानी नगर निगम को शहर से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में आवारा पशुओं के सड़को में टहलने से हो रही दुर्घटनाओं संबंधी जनहित याचिका में हल्द्वानी नगर निगम को तत्काल प्रभाव से सड़कों से आवारा गाय और बैलों को हटाने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने 30 नवंबर तक कंप्लायंस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अगली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में आवारा पशुओं के सड़को में टहलने से हो रही दुर्घटनाओं संबंधी जनहित याचिका में हल्द्वानी नगर निगम को तत्काल प्रभाव से सड़कों से आवारा गाय और बैलों को हटाने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने 30 नवंबर तक कंप्लायंस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

        हल्द्वानी निवासी अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा की हल्द्वानी और राज्य की ने व्यस्त सड़कों में आवारा गाय और बैल घूमते हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन पशुवों के आपस में लड़ने से एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि कई बुरी तरह से घायल हो गए। यही नहीं, इन पशुओं के कारण स्कूली बच्चों और शहर के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। याचिका में इन आवारा पशुओं को सड़कों से हटाया जाए जिससे इनका आतंक कम हो और लोग सुरक्षित हो जाएं।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts